Samastipur

समस्तीपुर कर्पूरी बस पड़ाव के नये टेंडर का काम पूरा, 70 लाख 55 हजार रुपये में श्यामला देवी को मिला एक साल का टेंडर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कर्पूरी बस पड़ाव और कीलखाना की बंदोबस्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। मेयर अनिता राम की अध्यक्षता में आयोजित डाक प्रक्रिया में कर्पूरी बस पड़ाव का ठेका श्यामला देवी को दिया गया। जितवारपुर की रहने वाली श्यामला देवी ने 70.55 लाख रुपये में बस पड़ाव का टेंडर हासिल किया। यह राशि सुरक्षित जमा राशि 69.26 लाख रुपये से अधिक है।

इस टेंडर के लिए कुल तीन आवेदन प्राप्त हुए थे। श्यामला देवी के अलावा आनंद कुमार और खुशबू देवी ने भी बोली लगाई थी। यह बंदोबस्ती 1 मार्च 2025 से 31 मार्च 2026 तक मान्य होगी। पिछले वर्ष 2024-25 में अगस्त माह में छह महीने के लिए 40.40 लाख रुपये का री-टेंडर निकाला गया था।

इसी प्रक्रिया में कीलखाना का ठेका शिव प्रकाश सुमन को 28,224 रुपये में दिया गया। कीलखाना के लिए दो आवेदन मिले थे। एक अभ्यर्थी के दस्तावेज अपूर्ण होने के कारण केवल एक ही बोली स्वीकृत की गई। टेंडर मिलने के बाद श्यामला देवी के सहयोगी जिला मोटर व्यवसायी संघ कार्यालय पहुंचे। वहां संगठन के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह और महासचिव संजीव कुमार सुमन समेत वाहन मालिकों ने उनका स्वागत किया। मौके पर लाल बाबू राय, विशाल गौरव, मुलायम सिंह यादव, सुमित यादव, संजय यादव, दिनकर यादव समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

1 घंटा ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

4 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

7 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

8 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

8 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

9 घंटे ago