Samastipur

दलसिंहसराय में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया ह’त्या का आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कमरांव गांव में एक विवाहिता का शव पंखे से लटका हुआ मिला है। विवाहिता की पहचान गांव के गोपाल कुमार दास की पत्नी संगीता कुमारी (19 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। विवाहिता के ससुर का कहना है कि उसकी बहू ने आत्महत्या की है, जबकि विवाहिता के भाई का कहना है कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया है, ताकि यह मामला आत्महत्या का लगे।

इधर घटना के संबंध में विवाहिता के भाई सुजीत कुमार ने बताया कि 23 अप्रैल 2024 को उन्होंने अपनी बहन की शादी दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कामरांव गांव के गोपाल कुमार के साथ की थी। शादी के बाद दो-तीन महीने तक सब ठीक-ठाक रहा, लेकिन उसके बाद ससुराल वाले दहेज में और राशि की मांग करने लगे, जबकि उनके पास उतनी हैसियत नहीं थी कि उन्हें और राशि दे सके। इसके बाद उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किए जाने लगा।

इसी दौरान उनके बहनोई गोपाल कमाने के लिए हैदराबाद चले गए। उनकी बहन अपने ससुर के साथ अकेले ही गांव में रहती थी। बुधवार शाम इन लोगों को सूचना मिली कि संगीता की मौत हो गई है, जब गांव के उन लोगों के साथ यह कामरांव पहुंचे तो देखा कि संगीता का कमरा बाहर से बंद है और अंदर यह पंखे से लटक रही है। उन्होंने शक व्यक्त किया है कि उसकी हत्या किए जाने के बाद शव को पंखे से लटकाया गया है।

इस संबंध में दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि विवाहिता का शव पंखे से लटका हुआ मिला था। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों का कहना है कि हत्या की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिवार के लोगों की ओर से अभी आवेदन नहीं मिला है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

13 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

14 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

20 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

21 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

21 घंटे ago