Samastipur

9 पर्यवेक्षकीय अफसर को मिला BEO का अतिरिक्त प्रभार, महीनों से रिक्त पड़े थे पद, एक BEO को 4-4 प्रखंडों का था अतिरिक्त प्रभार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग के निर्देश पर डीएम ने जिले में 9 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रिक्त पदों पर पदस्थापित पर्यवेक्षकीय स्तर के पदाधिकारी को अपने कार्यो के अतिरिक्त (वित्तीय अधिकार सहित) प्रभार सौंपा गया हैं। पत्र में कहा गया है कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रिक्त पदों पर नियमित/वैकल्पिक व्यवस्था होने तक ये सभी पर्यवेक्षकीय स्तर के पदाधिकारी बीईओ के पद पर प्रतिनियुक्त रहेंगे।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की कमी का दंश झेल रहे शिक्षा विभाग को अब जिले के नौ प्रखंडों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिल गये हैं। हालांकि, नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की नियुक्ति नहीं की गयी है, बल्कि प्रखंड स्तर पर तैनात अन्य विभागों के पदाधिकारी को अपने कार्यों के अतिरिक्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार दिया गया है। यह पदाधिकारी शिक्षा विभाग के नहीं है बल्कि प्रखंड स्तर पर तैनात अन्य विभाग के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी हैं, जिन्हें प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप तैनात किया गया है। जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने सभी नौ प्रखंडों में पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी की तैनाती प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर तैनात किया है। साथ ही तीन दिनों के अंदर प्रभार प्राप्त करने का आदेश दिया है।

इन्हें दिया गया प्रभार :

समस्तीपुर प्रखंड में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी समस्तीपुर रितेश कुमार, विभूतिपुर प्रखंड में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विभूतिपुर राकेश कुमार, वारिसनगर में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी वारिसनगर दुर्गेश कुमार, उजियारपुर में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी उजियारपुर विशाल कुमार, दलसिंहसराय में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दलसिंहसराय कृष्ण कुमार, ताजपुर में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ताजपुर सुरभित कुमार, मोरवा में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मोरवा सन्नी देवल, पटोरी में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पटोरी मनीष कुमार, विद्यापतिनगर में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी विद्यापतिनगर रंजीत कुमार को बीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

13 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

15 घंटे ago