Samastipur

आज से समस्तीपुर जिले के पांच केंद्रों पर मैट्रिक के उत्तर पुस्तिकाओं की होगी जांच

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- मैट्रिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुक्रवार को पूरी हो गई। जिला मुख्यालय के पांच चिंहित मूल्यांकन केन्द्रों पर एक मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू होगी जो अगले दस मार्च तक चलेगी। जिला प्रशासन ने मूल्यांकन कार्य को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। जिला प्रशासन के द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी केंद्रों पर सुरक्षा व पारदर्शिता सुनिश्चित करने का व्यापक इंतजाम किया गया है।

इन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य के लिए लगभग 200 से साढ़े पांच सौ प्रधान व सह परीक्षकों को लगाया गया है। परीक्षकों को मूल्यांकन कार्य के दौरान पूर्ण निष्पक्षता और सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इन पांच केंद्रों पर होगी कॉपियों की जांच: जिला मुख्यालय में प्लस टू तिरहुत एकेडमी काशीपुर, मोडेल इंटर स्कूल बहादुरपुर, प्लस टू श्री सुंदर हाई स्कूल मुक्तापुर, प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल काशीपुर को मैट्रिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। जहां उत्तर पुस्तिकाओं की जांच केंद्र निदेशक की निगरानी में होगी।

एक मार्च से मूल्यांकन का कार्य शुरू होगा जो अगले 10 मार्च तक चलेगा। हर मूल्यांकन केंद्र पर प्रधान परीक्षक के नेतृत्व में सह परीक्षक कापियों को जांचेंगे। अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश पर रोक: मूल्यांकन केंद्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगाई है। केवल मूल्यांकन कार्य में संलग्न शिक्षकों, कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों को ही केंद्रों में प्रवेश की अनुमति दी गई है। यहां किसी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए निषेधाज्ञा लागू की गई है।

निर्धारित समय पर मूल्यांकन का निर्देश: मूल्यांकन कार्य नौ बजे से पांच बजे तक होगा। पांच बजे तक कार्य पूरा नहीं होने की स्थिति में एक घंटा छह बजे तक की अवधि बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा, मूल्यांकन कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि परीक्षाफल जल्द जारी किया जा सके। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य कड़ी निगरानी में होगा। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी।

पिछले वर्ष की तरह इस बार भी मूल्यांकन केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाओं के अंकों की प्रविष्टि कंप्यूटर द्वारा की जाएगी। कॉपी जांचने के तुरंत बाद उसी दिन मूल्यांकन का अंक कंप्यूटर में प्रविष्ट किया जाएगा। प्रत्येक केंद्रों पर लगभग 200 से 500 के बीच परीक्षकों की संख्या मूल्यांकन कार्य के लिए अनुमानित है। केंद्रों पर मूल्यांकन अवधि के लिए दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी। मूल्यांकन केंद्र पर किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश नहीं होगा। 200 गज की परिधि में धारा 144 लागू कर दिया गया है।

दंडाधिकार के साथ पुलिस बल रहेंगे तैनात

हर मूल्यांकन केंद्र पर एक-एक दंडाधिकारी की तैनाती हुई है। ये मूल्यांकन कार्य पर नजर रखेंगे। साथ ही, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और पुलिस पदाधिकारियों को भी तैनाती की गई है। डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता के अनुसार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए कड़े दिशानिर्देश जारी किए हैं। परीक्षकों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं कि वे उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन निष्पक्षता, पारदर्शिता और पूर्ण गंभीरता के साथ करें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…

11 मिनट ago

रोसड़ा में लेबर कार्ड बनवाने पहुंचे मजदूर, विभिन्न गांवों में प्रचार के बाद भी नहीं लगा कैंप

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…

1 घंटा ago

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

12 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

13 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

18 घंटे ago