Samastipur

समस्तीपुर के इस स्कूल में एचएम के साथ हुए अभद्रता से सभी शिक्षक नाराज, पांचवे दिन भी विद्यालय बंद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय झखड़ा पतैली के प्रधानाध्यापक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की घटना से नाराज़ शिक्षकों ने शुक्रवार को घटना के पांचवे दिन भी विद्यालय बंद कर सरायरंजन बीआरसी में योगदान दे रहे हैं। स्कूल छोड़ बीआरसी में बैठे शिक्षकों का कहना है कि गांव के ही अमलेश झा के पुत्र विजय कुमार झा के द्वारा सोमवार की शाम विद्यालय के प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार रंजन पर विद्यालय बंद कर घर जाने के दौरान गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट किया और उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना के बाद पीड़ित प्रधानाध्यापक के द्वारा आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी। लेकिन घटना के चार दिनों के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शिक्षकों का कहना है कि युवक पूर्व में भी कई बार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार रंजन का कहना है कि आरोपी के डर से सारे शिक्षक विद्यालय नहीं जा रहे हैं। गुरुवार को जब स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद विद्यालय खोला गया तो उक्त युवक के द्वारा फिर से हंगामा किया गया जिस कारण कुछ ही घंटों में फिर से सभी शिक्षक विद्यालय बंद कर बीआरसी चले गये। शिक्षक पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग कर रहे है। स्कूल बंद होने के कारण बच्चों का पठन-पाठन बाधित है।

वहीं इस मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि एक विक्षिप्त युवक के द्वारा प्रधानाचार्य के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की गई है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही सदर अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पुलिस पदाधिकारी को पत्र लिखकर विद्यालय में सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। ताकि विद्यालय सुचारू रूप से संचालित हो सके। पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गयी है। इधर उम्मीद जतायी जा रही है की शनिवार से फिर से विद्यालय खुले।

जिला शिक्षा पदाधिकारी का बयान :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…

12 मिनट ago

रोसड़ा में लेबर कार्ड बनवाने पहुंचे मजदूर, विभिन्न गांवों में प्रचार के बाद भी नहीं लगा कैंप

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…

1 घंटा ago

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

12 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

13 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

18 घंटे ago