समस्तीपुर : शहर के बूढ़ी गंडक बायपास रोड स्थित एक गैस एजेंसी के पास पिछले वर्ष 31 मई को हुए सड़क हादसे के बाद भड़के हिंसा व सड़क जाम के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बहादुरपुर निवासी धनिक चंद्र पासवान के पुत्र गौरी पासवान, दिनेश महतो के पुत्र अमित कुमार और रामशीष पासवान के पुत्र कारिया उर्फ अमर पासवान के रूप में हुई है।
बता दें कि 31 मई 2024 को एक मिल्क टैंकर की चपेट में आने से साइकिल सवार एक किशोर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया और पुलिस पर पथराव कर उनके वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।
इस मामले को लेकर पहले ही प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके आधार पर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। हाल ही में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश के तहत इन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और अन्य फरार आरोपियों की भी तलाश जारी है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…