समस्तीपुर/रोसड़ा :- कार्य में लापरवाही बरतने वाले रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक बीएलओ से बीडीओ राकेश कुमार ने स्पष्टीकरण पूछा। बीडीओ की ओर से जारी पत्र में उन्होंने कहा है कि शुक्रवार को आगामी विधानसभा निर्वाचन 2025 के निमित निर्वाचक पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में रोसड़ा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में समीक्षात्मक बैठक आहूत थी, जिसकी सूचना सभी बीएलओ को दी गयी थी।
सूचना के बावजूद कुल 28 बीएलओ बैठक से अनुपस्थित रहे। जिसके कारण बीएलओ के द्वारा किये गए कार्यो की समीक्षा नहीं की जा सकी। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित बीएलओ भाग संख्या 220, 231, 232, 238, 244 , 245, 246, 249, 253, 254, 258, 265, 281, 286, 298, 305, 311, 313, 315, 319, 320, 321, 322, 330, 336, 341 एवं 342 के बीएलओ से तीन दिनों के अन्दर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। वहीं अनुपस्थित सभी बीएलओ के एक दिन का वेतन भी स्थगित रखने का आदेश दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि तीन दिनों के अन्दर स्पष्टीकरण का समुचित जबाव नहीं मिलने पर वैसे बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारी को पत्र लिखा जायेगा।
बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…
समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…
समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…
समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…