Samastipur

न्यायमूर्ति ने रोसड़ा कोर्ट का किया निरीक्षण, सभी कार्यालयों का बारीकी से लिया जायजा

समस्तीपुर : हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति नवनीत कुमार पांडेय ने शनिवार को रोसड़ा कोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने एसीजेएम, एसडीजेएम, मुंशिफ, न्यायिक पदाधिकारी कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, नाजीर कक्ष समेत सभी कार्यालय का बारीकी से जायजा लिया। कार्यालय में उपस्थित कोर्ट कर्मियों को भी आवश्यक निर्देश दिये। फाइलों के रखरखाव पर ध्यान देने की बात कही।

इससे पूर्व न्यायमूर्ति ने उपकारा के पीछे उनके द्वारा जजेज आवास के लिए भवन निर्माण कार्य का किये गये शिलान्यास स्थल पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। विभाग के एसडीओ ने भूमि के नक्शे की जानकारी उन्हें दी।

बताया कि करीब पांच एकड़ भूमि उपलब्ध है। जिसमें कई भवन एवं कार्यालय का निर्माण हो सकता है। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समस्तीपुर समीर कुमार, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार गुप्ता, उमेश कुमार, वरीय अवर न्यायाधीश प्रथम सह प्रभारी न्यायाधीश प्रशासन सिकंदर पासवान, अवर न्यायाधीश जय प्रकाश किस्कू, एसडीजेएम एसएन साह, न्यायिक पदाधिकारी रवि शंकर पासवान, सौरभ कुमार, जितेंद्र कुमार, मुंशिफ कुंवर वीरेंद्र सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी आकाश चौधरी, भवन निर्माण विभाग के एसडीओ दीपक कुमार, नाजीर शैलेश कुमार सिंह, कर्मी आलोक कुमार, सुमन कुमार, अनिल कुमार, रविंद्र कुमार, संतोष कुमार, अमन कुमार, प्रमोद कुमार, सुभाष कुमार पासवान, कृष्ण नंदन, विनोद विनायक, शिवम कुमार, विकेश, राज कुमार, राकेश, सुमित, चंदन, संतोष, राम कुमार, विनोद, रामेश्वर, सुमेधा कुमारी, सूरज प्रकाश आदि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

2 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

2 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

2 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

3 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

3 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

6 घंटे ago