प्रशांत किशोर के जनसभा में उचक्कों ने दो महिलाओं के आभूषण उड़ाए
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के प्रखंड अंतर्गत सिंघियाघाट में प्रशांत किशोर के जन सभा में शामिल अलग-अलग गांव के दो महिलाएं का उचक्कों ने करीब 40 हजार का आभूषण उड़ा लिया। जिससे दोनों महिलाएं का रो-रोकर कर बुरा हाल हो रहा था। एक महिला तो बेहोश हो गई थी। लोगों की मदद से उसे पानी का छींटा देकर उसे होश में लाया।
बेहोश महिला मुस्तफापुर वार्ड संख्या-4 निवासी शिवनारायण राय की पत्नी संगीता देवी बताई गई है। महिला ने बताया कि 5 हजार का दो चकती एवं 8 हजार का एक ढ़ोलना पहने हुए थे। जो गायब हो गया है। वहीं दूसरी महिला सिरसी वार्ड संख्या-4 निवासी श्याम यादव की पुत्री माला कुमारी ने बताया कि उसके गले से चकती एवं दो जितिया खिंच लिया गया है। जिसका कीमत करीब 22 हजार होगी।