समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

बैडमिंटन चैंपियनशिप में समस्तीपुर की महिला और पुरुष दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंची

IMG 20241130 WA0079

समस्तीपुर : समस्तीपुर की सीनियर पुरुष टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 17 वें उमेश वर्मा बिहार राज्य अंतर जिला जूनियर एवं सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई है।

समस्तीपुर के पटेल मैदान स्थित इंडोर हॉल में शुक्रवार को खेले गये क्वार्टर फाइनल मैच में समस्तीपुर की सीनियर पुरुष टीम ने मोतिहारी की टीम को 3-1 से पराजित कर दिया। हालांकि समस्तीपुर के वैभव गीतम पहले एकल मैच में मोतिहारी के कुमार अक्षत से 21-16, 18-21 एवं 16-21 से हार गये। लेकिन उसके बाद समस्तीपुर के अमरीश कुमार ने मोतिहारी के आदित्य राज को 21-16, 17-21 एवं 21-19 से पराजित किया। फिर युगल मुकाबले में समस्तीपुर के उज्ज्वल प्रकाश एवं रिषभ राज की जोड़ी ने मोतिहारी के रिषभ शेखर एवं कुमार अक्षत की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-11 एवं 21-19 से पराजित किया। फिर एकल मुकाबले में समस्तीपुर के रिषभ राज ने मोतिहारी के कुंदन कुमार सिंह को सीधे सेटों में 21-16 एवं 21-17 से पराजित कर समस्तीपुर की टीम को सेमीफाइनल का टिकट कटवा दिया।

HOLY MISSION 20x10 2 pc copy page 0001 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

सीनियर पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पटना की टीम ने गोपालगंज को सीधे 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। महिला टीम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में समस्तीपुर की अंशिका आर्या एवं न्यासा चंदेल की टीम ने अररिया की टीम को 2-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

IMG 20250204 WA0010IMG 20240904 WA0139

मुजफ्फरपुर, बक्सर, पटना, सहरसा, मुंगेर की जूनियर टीम पहुंची क्वार्टर फाइनल में :

जूनियर बालक टीम मुकाबले के प्री क्वार्टर फाइनल में मुजफ्फरपुर ने मोतिहारी को 2-1 से बक्सर ने वैशाली को 2-0 से, मुंगेर ने कटिहार को 2-1 से, पटना ने मधुबनी को 2-0 से एवं सहरसा की टीम ने बेगूसराय को 2-1 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

बिहार बैडमिंटन संघ के सेक्रेटरी जनरल केएन जायसवाल के देखरेख में हो रहे चैंपियनशिप में मधुबनी के अर्जुन कुमार साह जहां मुख्य रेफरी की भूमिका में हैं। वहीं अन्य रेफरी की भूमिका में कटिहार के कृष्णा कुमार एवं दीपक कुमार गया के आदित्य कुमार, पटना के अंकित कुमार एवं मधुबनी के सुभाष कुमार पंजियार शामिल हैं। समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव तरुण कुमार, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार एवं उनकी टीम चैंपियनशिप को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में लगे हैं।

IMG 20241218 WA0041IMG 20250126 WA0106IMG 20230818 WA0018 02