Samastipur

किराना दुकानदार से लूटपाट मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार, रोसड़ा DSP सोनल कुमारी ने किया कांड का खुलासा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के दैता पोखर के समीप किराना व्यवसायी के साथ हुए लूटपाट मामले में विभूतिपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को धर दबोचा है। साथ ही इन सबों के पास से एक देसी पिस्तौल व दो खोखा भी बरामद किया गया है। वहीं पुलिस ने घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त की गयी बाइक व लूटी गयी मोबाइल, नकद व किराना सामान भी बरामद किया है।

इस संबंध में रोसड़ा एसडीपीओ सोनल कुमारी ने बताया कि धराये आरोपियों में विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर उत्तर वार्ड 02 के जगन्नाथपुर टोला निवासी उमेश राय का पुत्र करण राय, इसी गांव के वार्ड 12 निवासी प्रेम ठाकुर का पुत्र नागमणि कुमार तथा इसी थाना के कल्याणपुर बैतीपार निवासी कांतलाल महतो का पुत्र वृजु कुमार शामिल है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद मामले के उदभेदन को एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कश्यप,एसआई रविकांत कुमार, पीएसआई राहुल कुमार, पीएसआई विनय कुमार कसौधन व पुलिसबल शामिल थे। टीम में आसूचना संकलन व तकनीकी अनुसंधान के आधार पर उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इन सबों से जब सख्ती से पूछताछ की गयी तो इनलोगों ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए कई राज बताए। इन आरोपियों के पास एक देसी पिस्तौल व दो खोखा बरामद किया गया। वहीं इनसबों की निशानदेही पर लूटपाट का 11,830 रुपया नकद, चार मोबाइल, कीमती किराना सामान काजू पैकेट, हॉर्लिक्स पैकेट व जार, सिगरेट पैकेट, गुटखा, लोहे का फायटर व घटना में प्रयुक्त की गयी बाइक बरामद की गयी।

एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में इनलोगों ने योजना बनाये जाने के बाद घटना कारित करने की बात स्वीकार की। इनलोगों ने अन्य सार्थक सूत्र व साथियों का नाम भी बताया है, जिस पर पुलिस टीम कार्य कर रही है। फिलहाल धराये तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि बीते 22 मार्च की रात्रि करीब 09:30 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर किराना व्यवसायी के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

7 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

17 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

17 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

20 घंटे ago