Samastipur

विभूतिपुर में नवमीं कक्षा के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय देसरी के नौवीं कक्षा के छात्र देसरी वार्ड संख्या-14 निवासी धर्मेंद्र पासवान के पुत्र अंकुश कुमार के साथ कुछ युवकों ने बेरहमी पूर्वक मारपीट की। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने विद्यालय के समीप सिंघिया घाट हारिचक के मुख्य पथ को जाम कर दिया। वहीं इसकी जानकारी पर पहुंची 112 पुलिस टीम एवं जनप्रतिनिधि ने लोगों को समझा बूझकर शांत किया और सड़क जाम समाप्त करवाया। जाम स्थल पर आक्रोशित लोगों ने उक्त युवक को गिरफ्तार करने का मांग कर रहे थे।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि 26 जनवरी के दिन कुछ कारणों से विवाद हुआ था। सोमवार को अंकुश परीक्षा देने विद्यालय आया था। दोपहर करीब 12 बजे वह विद्यालय के बाहर गेट के समीप आया तो पूर्व से घात लगाये छह की संख्या में युवकों ने उसे उठाकर सुनसान जगहों पर ले गया और उसके बाद बेरहमी पूर्वक मारपीट की। इसके बाद लोगों को देखकर छोड़कर भाग गया।

सड़क जाम समाप्त होने के बाद छात्र को विभूतिपुर सीएससी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस मामले को लेकर विभूतिपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज की गई है। थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि छात्र के साथ मारपीट होने की जानकारी मिली है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

6 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

16 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

17 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

20 घंटे ago