Samastipur

टेलीग्राम एप पर ऑनलाइन जॉब ऑफर देकर ठगे 2.80 लाख रुपए; शुरुआत में कुछ पैसे देकर झांसे में फंसा लिया

समस्तीपुर : टेलीग्राम एप पर जॉब का झांसा देकर ठग ने एक युवक से 2 लाख 80 हजार रुपए की ठगी कर ली। ठग ने टेलीग्राम एप पर मैसेज कर जॉब ऑफर किया था। इसके बाद कुछ छोटे-छोटे टारगेट (टास्क) करवाने के बहाने उससे 2 लाख 80 हजार रुपए ठगी कर लिए।

इसको लेकर कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र जगदीशपुर रामी बेला निवासी संजय ठाकुर के पुत्र रवि प्रकाश ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें जॉब देने के बहाने इस धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया। उनके आवेदन के आधार पर साइबर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पीड़ित ने बताया कि उसे व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से मैसेज मिला था, जिसमें होटल और मॉल की ऑनलाइन रेटिंग देने के बदले पैसे कमाने का ऑफर दिया गया। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम ऐप पर जोड़कर एक आईडी से संपर्क किया गया। शुरुआत में प्रति रेटिंग 150 रुपए का भुगतान किया गया, जिससे भरोसा बढ़ा। इसके बाद इन्वेस्टमेंट के नाम पर 2 हजार से तीन लाख रुपये तक की मांग की गई। जब पीड़ित ने पैसे ट्रांसफर किए, तो उन्हें कहा गया कि उनका अकाउंट अपडेट हो रहा है और जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा। जब पीड़ित ने अपनी राशि वापस मांगी, तो उन्हें “प्रोसेस में है”, “सिस्टम एरर” और “फंड रिलीज एरर” जैसे बहाने बनाकर टाल दिया गया। इसके बाद पीड़ित ने खुद को साइबर फ्रॉड का शिकार होने एहसास होने के बाद साइबर थाना, समस्तीपुर में शिकायत दर्ज कराई है। इधर साइबर थाने द्वारा मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

7 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

17 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

17 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

20 घंटे ago