Samastipur

दोहरे ह’त्याकांड मामले में सुधीर मधान की तो हो गयी गिरफ्तारी, लेकिन कब तक पकड़े जाएंगे तीनों शूटर ? आखिर क्यों हुआ म’र्डर ?

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुक्तापुर गांव में दिसंबर महीने में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने एसआईटी की मदद से एक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शख्स की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार निवासी टेकचंद मघान के पुत्र सुधीर कुमार मघान के रूप में हुई।

टीम का नेतृत्व सदर-2 एसडीपीओ विजय महतो कर रहे थे। टीम में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा एवं अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे। थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार शख्स के विरुद्ध आगे की कारवाई के लिए समस्तीपुर कोर्ट भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें : समस्तीपुर में प्रोपर्टी डीलिंग के कारोबार में र’क्तरंजित का रहा है इतिहास, ढाई वर्ष पहले भी हुई थी गुड्डू सिंह की ह’त्या

ज्ञात हो कि विगत 21 दिसंबर को मुक्तापुर में बाइक सवार बदमाशों ने समस्तीपुर के गुदरी बाजार निवासी विश्वनाथ गुप्ता के 55 वर्षीय पुत्र प्रॉपर्टी डीलर विजय गुप्ता एवं दिव्यांग ई-रिक्शा चालक अंगारघाट थाना क्षेत्र डढ़िया असाधर गांव निवासी गणेश साहनी को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। इस मामले में मृतक प्रॉपर्टी डीलर के पुत्र आयुष कुमार ने कल्याणपुर थाना में तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस की गिरफ्त से अब तक घटना को अंजाम देने वाले तीनों शुटर फरार चल रहे है। तीनों शूटर सीसीटीवी में कैद भी हुए थे लेकिन अब तक तीनों की पहचान तक नहीं हो सकी है।

हालांकि इस हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया गया था पुलिस ने अब तक यह भी स्पष्ट नहीं किया है और ना ही सुधीर मधान की भूमिका को स्पष्ट कर पायी है। इस हत्याकांड में और भी कौन-कौन से लोग शामिल इस बात का भी समस्तीपुर पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

3 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल के सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई जाने वाली ट्रेन का परिचालन 31 मार्च के बाद हो जाएगा बंद

समस्तीपुर : सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (05585/05586) का…

8 घंटे ago

रद्द हुई बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा, 4 साल बाद 15 मार्च को हुआ था एग्जाम

बिहार के सिविल न्यायालयों में चपरासी पद पर भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा…

10 घंटे ago