{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस पेशेवर अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए अपराध से अर्जित की गयी संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर चुकी है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा-107 के तहत पुलिस अपराधियों की संपत्ति का पहले आकलन कर उसके बाद जब्त करने की कार्रवाई करेगी। इसको लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पहले फेज में कुछ अपराधियों, भू-माफियाओं व शराब माफियाओं की सूची बनायी है जिन्होंने अवैध कार्यो से संपत्ति अर्जित की है।
थानों ने अपने-अपने क्षेत्रों से ऐसे अपराधियों की सूची बनाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय को समर्पित कर दिया है। हालांकि कुछ थानों से सूची आनी अभी भी बाकी है। इसी कड़ी में बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अनुसंधानकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिससे इस कार्रवाई को कानूनी और तकनीकी रूप से सटीक तरीके से अंजाम दिया जा सके।
इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पाण्डेय एवं ट्रैफिक डीएसपी आशिष राज, समेत अनुसंधानकर्ता व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 107, जो ‘अपराध में प्रयुक्त संपत्ति’ से संबंधित है। यह नवीन विधि आपराधिक गतिविधियों से प्राप्त मानी जाने वाली संपत्ति को कुर्क करने और जब्त करने के व्यापक अधिकार देती है। समस्तीपुर पुलिस इसी कानून के तहत आपराधिक घटनाओं में शामिल अभियुक्तों की संपत्ति को जब्त करने जा रही है। इसको लेकर अनुसंधानकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस द्वारा विशेष रूप से भू-माफियाओं, शराब माफियाओं और संगठित अपराध से जुड़े लोगों को चिन्हित कर लिया गया है। इन पर अब कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी और अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियां जब्त की जाएंगी। इससे न केवल अपराधियों की कमर टूटेगी बल्कि अवैध गतिविधियों पर भी लगाम लगेगी। एसपी अशोक मिश्रा ने साफ कर दिया है कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर सीधा प्रहार किया जाएगा। अब सिर्फ एफआईआर या मामूली कार्रवाई से बात नहीं बनेगी। जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने इलाकों में ऐसे अपराधियों की सूची बनाएं, ताकि उनके विरुद्ध बीएनएसएस की धारा-107 के अंतर्गत उचित व त्वरित कार्रवाई की जा सके।
मुख्यालय के निर्देश पर अवैध कमाई से संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों को चिह्नित करने की कवायद तेजी से जारी है। अभी तक समस्तीपुर जिले में कई माफियाओं को चिन्हित किया जा चुका है। फेज वाइज यह सूची बनाने की प्रक्रिया जारी रहेगी। अभी प्रकिया चल ही रही है। फाइनल सूची बनने पर मीडिया को जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
अशोक मिश्रा, एसपी, समस्तीपुर
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए NDA की तरफ से 3…
बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…