Samastipur

इंटर के छात्र की हत्या, बाइक से पीछा कर अपराधियों ने मारी गोली; पिता ने जमीन विवाद में घटना की जतायी आशंका

समस्तीपुर में शुक्रवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने 18 वर्षीय इंटर छात्र आयुष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना केंद्रीय विद्यालय के पीछे की है। आयुष जितवारपुर बुलेचक गांव के अशोक राय का बेटा था और घर का सामान लाने के लिए निकला था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पीछा कर उसे गोली मार दी। स्थानीय लोग उसे सदर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जमीन विवाद में हत्या की आशंका

मृतक के पिता अशोक राय, जो पेशे से पेंटर हैं, ने बताया कि आयुष ज्यादातर अपने ननिहाल मगरदही गांव में रहता था। उनके ससुराल वालों का पड़ोसी साजन कुमार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, और उन्होंने साजन कुमार पर ही हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस जांच में जुटी, ASP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी  

सदर-1 एसडीपीओ सह एएसपी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि मृतक आयुष के मामा का किसी परिवार से पूर्व से रंजिश चला आ रहा था। उन्होंने उसी रंजिश में उसकी हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही अपराधियो को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

9 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

14 घंटे ago