Bihar

बिहार सदन में फूट-फूटकर रोने लगीं रीना यादव, कहा- मुझे चापूलस मत कहिए, JDU-RJD में जमकर तकरार

बिहार विधान परिषद में 7 मार्च 2025 को एक भावुक करने वाला दृश्य देखने को मिला। महिला दिवस की पूर्व संध्या पर JDU की विधान पार्षद (MLC) रीना यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन की सदन में तारीफ की। इसी दौरान RJD के नेताओं ने उन्हें ‘चापलूस’ कहकर टिप्पणी की, जिससे रीना यादव भावुक होकर रो पड़ीं। इस घटना ने सदन में काफी हंगामा खड़ा कर दिया और JDU-RJD के नेताओं के बीच तीखी बहस भी हुई।

नीतीश कुमार की तारीफ पर भड़के RJD नेता

यह घटना प्रश्नकाल के दौरान घटी। जैसे ही रीना यादव ने नीतीश कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए अपनी बात कहना शुरू किया, वैसे ही RJD के सदस्यों ने उन पर ‘चापलूसी’ करने का आरोप लगाया। इस टिप्पणी से रीना यादव भावुक हो गईं और उनका ‘गला भर’ आया। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इस पर JDU नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने RJD नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी की टिप्पणी का विरोध किया। उन्होंने सिद्दीकी को फटकार लगाते हुए कहा कि इस तरह की बयानबाजी उचित नहीं है। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

रीना यादव ने सुनाई अपनी आपबीती

इस घटना के बाद रीना यादव ने सदन को संबोधित करते हुए अपने संघर्षों को साझा किया। उन्होंने बताया कि RJD शासनकाल में बिहार के हालात इतने खराब थे कि उनके पिता ने उन्हें मैट्रिक के बाद आगे पढ़ाई करने की अनुमति नहीं दी थी। उन्होंने कहा, ‘उस समय बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। मुझे घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं थी।’

रीना यादव ने आगे कहा, ‘आज जब मैं नीतीश कुमार के कामों की सच्चाई बता रही हूं, तो मुझे चापलूस कहा जा रहा है।’ अपनी बात कहते हुए वे इतनी भावुक हो गईं कि उनकी आंखों से आंसू बहने लगे।

महिला दिवस की पूर्व संध्या पर गरमाई राजनीति

इस घटना ने बिहार विधान परिषद में राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया। जहां JDU ने इसे मुख्यमंत्री के प्रति सच्ची कृतज्ञता बताया, वहीं RJD ने इसे चापलूसी करार दिया। RJD नेताओं का कहना था कि JDU नेता सिर्फ़ नीतीश कुमार की प्रशंसा में अतिशयोक्ति कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

4 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

14 घंटे ago