समस्तीपुर : उत्तर रेलवे के जम्मूतवी स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के मद्देनजर जम्मूतवी स्टेशन के स्टेब्लिंग लाइन के परिर्वतन को लेकर निर्माण कार्य किये जाने के कारण बरौनी और जम्मूतवी के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14691 / 92 मौर्यध्वज एक्सप्रेस का परिचालन रद्द किया गया है। रेलवे के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 14692 जम्मूतवी-बरौनी मौर्यध्वज एक्सप्रेस 28 मार्च तथा 04, 11, 18 एवं 25 अप्रैल को रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14691 बरौनी-जम्मूतवी मौर्यध्वज एक्सप्रेस 30 मार्च तथा 06, 13, 20 एवं 27 अप्रैल को रद्द रहेगी।
यात्रियों की अत्याधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा एक वन-वे अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। रेलवे के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 05581 दरभंगा-आनंद विहार वन-वे स्पेशल 2 अप्रैल को स्पेशल दरभंगा से शाम 6:30 बजे खुलकर सीतामढ़ी, रक्सौल नरकटियागंज, गोरखपुर के रास्ते अगले दिन शाम 6 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में साधारण श्रेणी के 19 कोच होंगे।
बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…
समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…
समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…
बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…