Samastipur

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की पलायन रोको नौकरी दो यात्रा पहुंची समस्तीपुर, युवाओं से किया संवाद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार इन दिनों बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं। इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव भी है। इसको लेकर कन्हैया की यह पलायन रोको नौकरी दो यात्रा अहम मानी जा रही है। रविवार को कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की पदयात्रा समस्तीपुर पहुंची, जहां उन्होंने युवाओं से संवाद किया। इस दौरान कन्हैया कुमार ने कहा की रोजगार नहीं मिलने से बिहार के युवाओं और लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

इस यात्रा को विद्यार्थियों और नौजवानों की यात्रा बताते हुए उन्होंने कहा कि इस यात्रा की शुरुआत भितिहरवा से हुई है। यह यात्रा जिस जिले में पहुंच रही है, वहां के लोग अपनी समस्या उठा रहे हैं। रविवार को समस्तीपुर में यात्रा का 8वां दिन है। उन्होंने कहा कि उनकी यह पदयात्रा राजनीतिक नहीं, बल्कि पीड़ित युवाओं को संघर्ष का मंच उपलब्ध कराना है। उनकी आवाज से हम अपनी आवाज मिलाने की कोशिश कर रहे हैं। बिहार में एक तो समय पर परीक्षा नहीं होती और होती भी है तो पेपर लीक हो जाता है।

इससे पहले सुबह टेक्नोमिशन स्कूल में यात्रा में शामिल सेना पेंडिंग भर्ती के युवाओं ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम कर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। इन स्वतंत्रता सेनानियों का शौर्य और मातृभूमि की आजादी के प्रति साहस सभी युवाओं को आज भी प्रेरणा देता है। इस कार्यक्रम के बाद पलायन रोको नौकरी दो यात्रा प्रारंभ हुआ।

मोहनपुर से शुरू होकर यात्रा पटेल मैदान गोलंबर होते हुए मौलाना मजहरुल हक टीचरस ट्रैनिंग कॉलेज पहुंची। रास्ते में पदयात्रियों ने थाली बजाकर केंद्र सरकार के खोखले वादों का विरोध किया। मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रैनिंग कॉलेज में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें पलायन का दंश झेल रहे बिहार के युवाओं को सम्मान के साथ रोजगार के मुद्दे पर बात की गई। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पेंडिंग सेना भर्ती के अविराज सिंह ने कहा की “हमे सिलेक्शन होने के बाद भी नौकरी नहीं दी गई। आज जब हमे बोर्डर पर देश की सेवा करना चाहिए था हम आज हाथों मे अपने नौकरियों के लिए बैनर पोस्टर लेकर पदयात्रा करते धूम रहे है।”

इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा की “यह बिहार के युवाओं की यात्रा है। सरकारी आकड़ों के अनुसार बिहार से 2 करोड़ 90 लाख युवाओं का पलायन होता है जबकि हकीकत इससे भी ज्यादा है। अमित शाह का बेटा क्रिकेट बोर्ड संभालेगा और गरीब के बच्चों की सुनने वाला कोई नहीं।”

इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने कहा की “बिहार के युवाओं को सम्मान के साथ रोजगार मिले, इस यात्रा का मकसद यही है।” प्रेस वार्ता के बाद यात्रा सुंदर सिंह हाई स्कूल मुक्तापुर, द्वारकानाथ चौक, अकबरपुर के बाद दरभंगा की ओर निकल गयी। वहीं कल्याणपुर में पदयात्रियों ने एक नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया जिसमें जनता से यात्रा के उद्देश्यों को बताते हुए इसको समर्थन देने की अपील की गई। पदयात्रा में ब्रजेश पांडे, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष सूरज यादव, समस्तीपुर जिला अध्यक्ष अबू तमीम, हल्ला बोल के अनुपम, हलचल सिंह आदी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

3 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

7 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

9 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

9 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

9 घंटे ago