Samastipur

रात को बच्चों को खाली पेट न सुलाएं, कुछ मीठा खिलाएं; चमकी से बचाव की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- स्वास्थ्य विभाग अभी से एईएस (चमकी) से बचाव की तैयारी में जुट गया है। हालांकि, जिले में इस वर्ष अभी तक इससे जुड़ा एक भी मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एईएस जेई का कहर मुख्य रूप से अप्रैल से जुलाई के बीच के महीनों में दिखाई देता है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग जिले के शिशु रोग विशेषज्ञों, पारा मेडिकल स्टाफ को एईएस एसओपी की ट्रेनिंग दी गई है।

इस संबंध में डीवीबीडीसी संतोष कुमार ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट लेवल ट्रेनिंग मेडिकल ऑफिसर्स को एईएस जेई ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल की ट्रेनिंग दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, एईएस एसओपी की ट्रेनिंग लेने के बाद संबंधित चिकित्सक और कर्मी अपने केंद्रों में बचाव की ट्रेनिंग देंगे। वहीं, हॉस्पिटल मैनेजर, शिशु रोग विभाग के कर्मी, औषधि विभाग कर्मी, माइक्रोबायोलॉजी विभाग के सक्षम कर्मी, वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी आदि थे।

बरते सतरकी :

बच्चों को रात में खाली पेट नहीं सोने देना है। सोने से पहले कुछ मीठा जरूर खिलाना है। रात में सोय अवस्था में बच्चे को हिलडुला कर देखते रहना है। तेज बुखार होने पर ठंडा पानी से शरीर को पोछना है। साथ ही पैरासिटामोल दवा देकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर इलाज कराना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

2 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

12 घंटे ago