Samastipur

बैठक में बिहार दिवस मनाने पर विमर्श, सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूप-रेखा अपर समाहर्ता (आपदा) की अध्यक्षता में तैयार करने का निर्देश

समस्तीपुर : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में 22 मार्च 2025 को बिहार दिवस मनाने को लेकर बैठक हुई। बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा गत वर्ष की बैठक की कार्यवाही का अवलोकन किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूप-रेखा अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन की अध्यक्षता में तैयार करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा खेल संबंधित आयोजन तथा विभिन्न विद्यालयों में प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं खेल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। साथ ही प्रभात फेरी पूर्व के वर्षों की भांति कराने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। पूरे नगर की साफ-सफाई हेतु नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा पूर्व के वर्षों में पटेल मैदान में उद्घाटन समारोह 11:00 पूर्वाह्न के समय में बदलाव करते हुए अपराह्न 4:30 बजे उद्घाटन कार्यक्रम के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम करने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश सिंह, नगर आयुक्त केडी प्रोज्ज्वल, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, नजारत उप-समाहर्ता सहित विभिन्न पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

6 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

6 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago