Samastipur

50 हजार के इनामी आकाश यादव को STF ने समस्तीपुर से उठाया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपए के इनामी अपराधी आकाश यादव को समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस को लंबे समय से आकाश यादव की तलाश थी और वह पुलिस की नजरों में फरार चल रहा था। एसटीएफ ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। उसपर मुख्यालय स्तर से 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। हालांकि स्थानीय नगर थाने की पुलिस इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है।

सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने आकाश यादव की गिरफ्तारी को लेकर अनभिज्ञता जतायी है। वहीं बिहार पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर आकाश यादव के समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। बिहार पुलिस के द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि आकाश यादव डकैती और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामलों में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। उस पर संगीन अपराधों में शामिल होने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है, जिससे उसके अन्य आपराधिक नेटवर्क का भी पता चल सकेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

6 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

7 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

10 घंटे ago