Samastipur

25 हजार के इनामी अपराधी को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन वर्षों से चल रहा था फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपए के एक इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार इनामी अपराधकर्मी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बुल्लेचक जितवारपुर निवासी मनोज कुमार ऊर्फ मनोज राय के पुत्र सुभाष कुमार के रूप में की गई है। इस संबंध में सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि एसपी अशोक मिश्रा के निर्देशानुसार पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहे और पुलिस के लिए सिरदर्द बने सुभाष कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उसके विरुद्ध मुफ्फसिल थाना में चार संगीन आपराधिक मामला दर्ज है। गिरफ्तार अपराधकर्मी सुभाष कुमार सिर्फ समस्तीपुर ही नहीं, बल्कि अन्य जिलों में भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क की जानकारी इकट्ठा कर रही है। छापेमारी टीम में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह, पु.अ.नि. विशाल प्रताप सिंह, तकनीकी शाखा के पु.अ.नि धनंजय कुमार समेत अन्य सशस्त्र बल शामिल रहे।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : चार दिनों से लापता युवक का नदी में सड़े-गले अवस्था में मिला शव, मां बोली- “प्रेमिका के परिवार वालों ने मार दिया, बात करने से थे नाराज”

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के बसंतपुर रमणी पंचायत अंतर्गत कमलावाहा वार्ड-6…

3 घंटे ago

हसनपुर में भूमि विवाद को लेकर 50 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर ह’त्या, महिला समेत आधा दर्जन घायल, दो पक्षों के बीच झोपड़ी निर्माण को लेकर भड़का विवाद 

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के मोरकाही गांव में बुधवार को आपसी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के DRM चौक पर स्कूटी से जा रही महिला रेल कर्मी के गले से चेन स्नैचिंग, बाइक सवार उच्चकों ने दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम चौक पर बुधवार की देर शाम डीआरएम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में 8 फर्जी BPSC शिक्षकों की कराई थी बहाली, सरकार ने विभूतिपुर के पूर्व BEO को दी ऐसी सजा

समस्तीपुर : बिहार में फर्जी शिक्षकों की बहाली और भ्रष्टाचार के खिलाफ नीतीश सरकार ने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में 10 अप्रैल को लगेगा विशेष जॉब कैंप, निजी कंपनियों में रोजगार का मौका

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10…

11 घंटे ago