Samastipur

समस्तीपुर : चार दिनों से लापता युवक का नदी में सड़े-गले अवस्था में मिला शव, मां बोली- “प्रेमिका के परिवार वालों ने मार दिया, बात करने से थे नाराज”

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के बसंतपुर रमणी पंचायत अंतर्गत कमलावाहा वार्ड-6 से चार दिनों से लापता एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने कमलावाहा नदी में जलकुंभी के नीचे से सड़ा-गला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान सुखपुर गांव निवासी राजकुमार राम के 22 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह अपने ननिहाल कमलावाहा गांव आया हुआ था।

मृतक की नानी सीता देवी ने बताया कि विपिन 27 मार्च को अपनी मां के साथ दूसरे राज्य से अपने ननिहाल आया था और यहीं रह रहा था। 4 अप्रैल की रात से वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मंगलवार को वारिसनगर थाना में इसकी सूचना दी गई। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर गांव के कुछ लोगों से पूछताछ की गई, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने नदी से युवक का शव बरामद किया।

मृतक की मां ममता देवी ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे का अपहरण कर हत्या की गई है। उनका कहना है कि विपिन गांव की एक लड़की से बात करता था, जिससे लड़की के परिजन नाराज थे। आरोप है कि 4 अप्रैल की रात उसका अपहरण कर गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव को नदी में छिपा दिया गया। ग्रामीणों के बीच यह भी चर्चा है कि घटना वाली रात विपिन अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था, जहां लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और हत्या कर दी। बाद में सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को कमला बहा नदी में जलकुंभी के नीचे छिपा दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में गांव के फूलचंद राम और एक जनवितरण प्रणाली (डीलर) समेत कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस संबंध में वारिसनगर थाना अध्यक्ष सर्वेश झा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

8 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

8 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

9 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

11 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

22 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

23 घंटे ago