Samastipur

परीक्षा केंद्र पर रोकने और लाठीचार्ज के खिलाफ AISA ने निकाला प्रतिरोध मार्च

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- कुहासे भरा सुबह में 2-3 मिनट देर से पहुंचने पर आरबी कॉलेज दलसिंहसराय परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं देने, परीक्षार्थी पर लाठीचार्ज करने, बंगरा में वाहन चेकिंग के दौरान परीक्षार्थी छात्रा पर पुलिस द्वारा लाठी चलाने के खिलाफ छात्र संगठन आईसा द्वारा स्टेडियम गोलंबर से प्रतिरोध मार्च निकाला गया। प्रतिरोध मार्च मुख्य मार्गों से नारे लगाकर गुजरते हुए समाहरणालय पहुंचकर मार्च सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता राजू कुमार झा ने की।

सभा को संबोधित करते हुए आईसा कार्यालय सह सचिव नीतीश राणा ने कहा कि आरबी कालेज दलसिंहसराय में कुहासा भरा सुबह के कारण 2-3 मिनट देर से आने पर परीक्षार्थी को प्रवेश करने से रोक दिया गया। प्रवेश करने को लेकर केंद्राधीक्षक एवं मजिस्ट्रेट से आरज़ू-मिन्नत कर रहे परीक्षार्थी छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज कर भगाया गया।

बंगरा में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने लाठी चलाया। पुलिस की लाठी से परीक्षार्थी छात्रा की आंख में गंभीर चोट लगी। समस्तीपुर मुख्यालय में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता को ट्रैफिक पुलिस द्वारा गाली-गलौज किया गया। अधिवक्ताओं ने पुलिस की गुंडागर्दी के खिलाफ सड़क जाम कर दिया। ये सभी घटनाएं बता रही हैं कि सरकार का पुलिस पर से इकबाल खत्म हो गया है। पुलिस एवं अधिकारी मनमानी पर उतर आए हैं। लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचला जा रहा है।

आईसा जिला प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आरबी कालेज में परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए विशेष परीक्षा की व्यवस्था करने, लाठीचार्ज के आरोपी केंद्राधीक्षक एवं मजिस्ट्रेट पर कार्रवाई करने, छात्रा पर लाठी चलाने के दोषी बंगरा पुलिस पर कार्रवाई करने, खराब मौसम के लिए परीक्षा केंद्र पर प्रवेश का समय बढ़ाने आदि की मांग की। अध्यक्षीय संबोधन में जिला कार्यालय सचिव राजू कुमार झा ने कहा कि परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए विशेष परीक्षा की व्यवस्था एवं लाठीचार्ज के दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। विशाल कुमार, वीरचंद कुमार, नीतीश राणा, राजू झा आदि थे।

Avinash Roy

Recent Posts

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

3 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

12 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

14 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

14 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

23 घंटे ago