Samastipur

विद्यापतिनगर में पूजा करने गई दलित युवती से दु’ष्कर्म, आरोपी फरार; पीड़िता की मां के आवेदन पर FIR दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर में पूजा- अर्चना करने गई एक दलित युवती को कतिपय युवक ने बहला फुसला कर झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म की शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है। विद्यापतिधाम मंदिर के पास स्थित एक गांव की निवासी उक्त पीड़िता मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जाती हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना बुधवार की बताई गई है। आरोपी फरार बताया जाता है। वहीं पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु समस्तीपुर भेजा हैं।

उधर मामले की गंभीरता के मद्देनजर गुरुवार को पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल करते हुए नमूने एकत्रित किया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पास एक गांव की 35 वर्षीया दलित युवती बुधवार की दोपहर विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए गई हुई थी।

इसी क्रम में मंदिर परिसर में पहले से घात लगाए एक स्थानीय युवक ने मानसिक रूप से अस्वस्थ उक्त युवती को बहला फुसला कर मंदिर परिसर के पीछे झाड़ी में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते हुए उसे डरा धमका कर भगा दिया। घटना के बाद घर पहुंची पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। तब पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को लिखित जानकारी दी गई। बरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया है। आरोपी की पहचान विद्यापतिनगर के गंगा गिरि के पुत्र गोविंद गिरि के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

6 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

8 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

8 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

9 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

12 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

16 घंटे ago