Samastipur

समस्तीपुर समाहरणालय सभागार में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के तत्वावधान में ऋण वितरण कैंप का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समाहरणालय सभागार में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के तत्वावधान में आयोजित ऋण वितरण कैंप “संकल्प” का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पदाधिकारी, एलडीएम एवं डीडीएम नाबार्ड के गरिमामयी उपस्थिति में जिला में सबसे अधिक दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के 350 लाभार्थियों का रूपये 5 करोड़़ का ऋण स्वीकृत किया गया।

मौके पर उपस्थित लगभग 10 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरीत किया गया‌। इस अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा जिले के विकास में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की अहम भूमिका की सराहना की गई। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय, समस्तीपुर से वरीय प्रबंधक मितेश कुमार झा एवं अधिकारी शशांक शेखर ने ऋण वितरण कैंप ” संकल्प” में भाग लिया।

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आनंद कौशिक ने बताया कि जिला अंतर्गत ग्रामीण बैंक के सभी शाखाओं में पहले से नियमित चल रहे गुणवत्तापूर्ण किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा वृद्धि बैंक नियमानुसार की जा रही है। सभी इच्छुक लाभार्थी वांछित दस्तावेज अपने संबन्धित शाखा प्रबंधक से संपर्क कर अपने किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा वृद्धि करा सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

50 मिनट ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

9 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

10 घंटे ago