Samastipur

पहले ही प्रयास में धर्मवीर ने पाया सफलता, प्रखंड कृषि पदाधिकारी बनकर किया विभूतिपुर का नाम रौशन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- प्रखंड के भुसवर पंचायत के शाहपुर लिटियाही वार्ड संख्या 9 निवासी अमीन राजाराम महतो व शिक्षिका कुमारी संजू के द्वितीय पुत्र धर्मवीर भारती का चयन बिहार राज्य में प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) के पद पर हुआ है। इनके चयन होने से क्षेत्र और परिवार के साथ रिश्तेदारों में खुशी की लहर है। पहले ही प्रयास में धर्मवीर को मिली सफलता पर लोग खूब बधाई दे रहे हैं।

धर्मवीर की प्रारंभिक शिक्षा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसौना भुसवरी से हुई। वहीं दसवीं की शिक्षा सेंट पॉल स्कूल समस्तीपुर से हुई। साथ ही दसवीं के बाद 12वीं आंध्र प्रदेश से संपन्न होने के बाद यूजी उत्तराखंड से किया। जिसके बाद पीजी बिहार एग्रीकल्चर भागलपुर से किया।

कृषि क्षेत्र में पिताजी से मिली करियर बनाने की प्रेरणा :

धर्मवीर के पिता अमीन है। उनका लगाव कृषि से जुड़ा रहा है। वहीं अपने पिता से प्रेरित होकर धर्मवीर ने इस क्षेत्र में करियर बनाने का निर्णय लिया। वहीं धर्मवीर ने बताया की उनके माता-पिता ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। धर्मवीर के बड़े भाई लोको पायलट पद पर सिकंदराबाद में कार्यरत है।

धर्मवीर ने बताया अपना अगला लक्ष्य :

धर्मवीर का अगला लक्ष्य कृषि सेवा में उत्कृष्ट का कार्य करते हुए किसानों के लिए नई-नई तकनीक पर शोध करना है। उनका मानना है कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से कम लागत में अधिक उत्पादन संभव हो सकता है। जिससे किसानों की आय बढ़ेगी ठीक है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में लोग कृषि से दूरी बना रहे हैं जबकि यह हमारी अर्थव्यवस्था की रीड है।

उन्होंने कृषि के क्षेत्र में लोगों को बढ़ावा देने की भी अपील की हैं। साथ ही धर्मवीर ने बताया कि वे कृषि क्षेत्र में नए अनुसंधान करना चाहते है। वहीं उनके चयन होने पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक केशव बाबू, मुखिया रंजीत कुमार महतो, पूर्व मुखिया शिवानी प्रसाद सिंह, अधिवक्ता रामकुमार महतो, महेंद्र महतो, अमरजीत कुमार, प्रभात कुमार, नोखेलाल महतो आदि ने उनके घर पहुंच कर बधाई दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

1 घंटा ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

1 घंटा ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

2 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

3 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

10 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

17 घंटे ago