समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भुसवर वार्ड संख्या-4 में शनिवार शाम मक्का और आलू के खेत से डेढ़ साल की बच्ची की क्षत विक्षत लाश पुलिस ने बरामद की। मृत बच्ची के दोनों हाथ शरीर से अलग थे। इससे लोग उसकी हत्या होने की आशंका जता रहे हैं। मृत बच्ची विभूतिपुर पूरब पंचायत के वार्ड-8 की एक विधवा की बेटी बताई गयी है। बच्ची की मौत के बाद उसकी मां भी घर से गायब है।
लाश मिलने के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा है कि बच्ची की हत्या की गई है। इसके बाद लाश को दफनाया गया है। कुछ लोगों ने नाम न बताने की रिक्वेस्ट पर ये भी कहा कि बच्ची की तबीयत खराब थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। इसके बाद बच्ची की मां ने बेटी की लाश को खेत में ही दफना दिया और लोक-लाज की वजह से फरार हो गई।
जानकारी के मुताबिक, आशंका जताई जा रही है कि जब महिला ने बच्ची की लाश को दफनाया होगा, तो इलाके में घूमने वाले आवारा कुत्तों या फिर सियार ने बच्ची की लाश को जमीन से निकाल लिया होगा और खिंचकर खेत में ले गए होंगे। इसके बाद गांव के लोगों ने जब लाश को देखा तो पुलिस को जानकारी दी।
विभूतिपुर के थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि मृतका की पहचान विभूतिपुर पूरब वार्ड-8 खैराज टोला के स्व. सागर पंडित की विधवा बेटी के रूप में की गई है। फिलहाल, बच्ची के मां की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दो पहलू हैं। एक बात सामने ये आ रही है कि बच्ची बीमार थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई और फिर बच्ची की मां ने उसे दफना दिया। रात को आवारा कुत्ते या फिर सियार बच्ची की लाश को खोदकर निकाल लिया और खेत तक ले आए। इसी दौरान किसी ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उठाने के बाद बच्ची के दोनों हाथ कंधा से कटा हुआ देखा गया। इससे जुटी भीड़ ने बच्ची को हत्या कर शव को फेंकने का कयास लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि घटना का दूसरा पहलू ये कि बच्ची की लाश मिलने के बाद से उसकी मां अचानक गायब हो गई है, जो संदेह पैदा कर रहा है। कहीं ऐसा तो नहीं कि बच्ची की हत्या कर शव को दफनाया गया है। फिलहाल, दोनों पहलूओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…
समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…
समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…
समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…