Samastipur

पिछले 54 वर्षों से किराये के भवन में चल रहे वैनी थाने को जल्द मिल जाएगा अपना भवन, मॉडल थाने का हो रहा निर्माण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- पूसा पिछले 54 वर्षों से पुराने, जर्जर और किराये के भवन में चल रहे वैनी थाने के दिन अब अच्छे होने वाले हैं। वैनी (पूसारोड) के गंडक प्रोजेक्ट कार्यालय के समक्ष वैनी थाने के नये भवन यानी मॉडल थाने के निर्माण का कार्य जोर शोर से चल रहा है। संभावना व्यक्त की जा रही है की साल 2025 के अंत तक मॉडल थाने के इस नए भवन का उद्घाटन भी हो जाएगा।

करीब पौने चार करोड़ की लागत से तीन मंजिला भवन बनने वाले इस मॉडल थाने के परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ऑफिस के लिए आधे दर्जन से अधिक कमरे, कई शौचालय, पुलिस पदाधिकारियों और बल के लिए आवासीय कमरे, महिला व पुरुष बंदियों के लिए हाजत, बैरक आदि मौजूद होंगे। मॉडल थाना बन जाने से वैनी थाने के पुलिस कर्मियों को काफी सहूलियत होगी।

बता दें कि कुछ दिनों पूर्व ही पूसा प्रखंड स्थित वैनी ओपी को वैनी थाने में अपग्रेड किया गया है। वर्तमान में वैनी थाना पूसा रोड रेलवे गुमटी के समीप स्थित एक किराए के खपरैल भवन में कई दशकों से चल रहा है। थाना परिसर में काफी कम जगह रहने से यहां मौजूद पुलिस कर्मियों के साथ-साथ थाना आने वाले आमलोगों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। खासकर त्योहारों से पूर्व थाने पर आयोजित होने वाले शांति समिति की बैठक, भूमि विवाद निपटारा को लेकर शनिवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार आदि के मौके पर थाना पर पहुंचने वाले आमजनों और पुलिस कर्मियों को यहां बैठने तक की जगह नहीं मिल पाती हैं।

बारिश के मौसम में वैनी थाने की स्थिति तो और भी बद से बदतर हो जाती है। तेज बारिश के दौरान थाने से संबंधित महत्वपूर्ण कागजात और फाइल रखे गए टेबल, रैक, आलमीरा, पुलिस कर्मियों के बेड आदि पर खपरैल से पानी टपकने लगता है। पुलिसकर्मी अपने शरीर और बेड की चिंता छोड़कर रात में महत्वपूर्ण फाइलों को बचाने में जुटे रहते है। बताया जाता हैं कि वैनी थाने के निर्माण को लेकर पूर्व में भी विभाग की ओर से पैसा भेजा गया था। परंतु जगह उपलब्ध न हो पाने के अभाव में पैसा वापस लौटा दिया गया था।बहरहाल इस मॉडल थाने के निर्माण से वैनी थाने की पुलिस को बेहतर पुलिसिंग में काफी सहूलियत होगी।

बाइट :

थाने के मौजूदा भवन में जगह कम होने से कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मॉडल थाना का अपना नया भवन बन जाने से यहां मौजूद सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को काफी सुविधा होगी।

-आनंद शंकर गौरव, थानाध्यक्ष, वैनी थाना

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

59 मिनट ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

5 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

10 घंटे ago