Samastipur

विद्यापतिनगर में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी,प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका, घटनास्थल से बाइक बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खेसराहा पंचायत अंतर्गत मधु पाकड़ चर में रविवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सिमरी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या आठ निवासी जगरनाथ साह के पुत्र सुरेश साह (30 वर्ष) के रूप में की गई है। घटनास्थल से पुलिस ने युवक की पल्सर बाइक तथा उसका क्षतिग्रस्त मोबाइल भी बरामद किया है।

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि वह हलुवाई का काम किया करता था। शनिवार की संध्या चार बजे उसे गांव के ही दो युवक मिठाई बनवाने के लिए हलई ले गया था। मृतक के पिता जगरनाथ साह ने बताया कि उन्हें शाम से किसी ने सूचना दी कि उनके पुत्र का एक्सीडेंट हो गया है, जिसके बाद उन्होंने खोजबीन शुरू की परंतु युवक का मोबाइल बंद रहने के कारण संपर्क नहीं हो सका, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सुबह लोगों के द्वारा सूचना मिली कि युवक का शव खेत में पड़ा हुआ है।

मृतक के पिता जगन्नाथ साह का कहना है कि उसके पुत्र का किसी से कोई विवाद नहीं था। उधर घटना की खबर सुनते ही परिजन सहित भारी संख्या में लोग शव को देखने के लिए मधु पाकड़ चर में इकठ्ठा हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष फिरोज आलम के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि घटनास्थल से एफएसएल की टीम ने सैंपल इकट्ठा किया है। प्रथम दृष्ट्या मारपीट व गला दबाकर हत्या प्रतीत हो रहा है, युवक की हत्या किन कारणों से की गई है, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी। उधर युवक के शव के निकट से ही पुलिस में युवक का क्षतिग्रस्त मोबाइल भी जप्त किया है। शव का पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है। वहीं स्थानीय लोग इस हत्या को प्रेम-प्रसंग से जोड़ कर देख रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

5 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

6 घंटे ago