Samastipur

शहर के पेठियागाछी में जेनरल स्टोर से करीब ढाई लाख रुपए नकद और कई कीमती सामान की चोरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पेठियागाछी में बीते रविवार की रात बदमाशों ने एक जेनरल स्टोर की दुकान में दरवाजा तोड़कर कैश काउंटर से करीब ढाई लाख रुपए नकद और कई कीमती सामान चुरा लिया। घटना की जानकारी दुकानदार को सोमवार की सुबह दुकान खोलने के दौरान मिली, तब नगर थाने को इसकी जानकारी दी गईं।

इसको लेकर पीड़ित दुकानदार दीपक जायसवाल ने बताया कि वे बहादुरपुर पेठियागाछी में किराए के मकान में अपनी दुकान चलाते हैं, जहां कई ब्रांडेड कंपनियों के उत्पाद भी उपलब्ध रहते हैं। रोज की तरह वह रविवार की रात दुकान बंद कर घर गए थे, लेकिन सोमवार को जब पहुंचे तो दुकान का गेट पीछे से टूटा हुआ था और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने कैश काउंटर में रखे कलेक्शन के सभी रुपए और अन्य कीमती सामान चुरा लिए।

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चूंकि रविवार को बैंक बंद था, इसलिए नकदी दुकान में ही उन्होंने रख दिया थी। इधर घटना की सूचना पर नगर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने भी घटनास्थल पर पहुंच निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

2 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

2 घंटे ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

2 घंटे ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

7 घंटे ago