Samastipur

ताजपुर नगर परिषद बोर्ड की बैठक में 68.77 करोड़ रुपये का बजट हुआ पारित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर :- नगर परिषद् ताजपुर के सामान्य बोर्ड की बैठक चेयरमैन अनिता कुमारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 68.77 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। उप सभापति पूनम देवी की उपस्थिति में ईओ सचिन कुमार ने सभी सदस्यों के सामने विकसित ताजपुर बनाने को लेकर विस्तृत कार्य योजना के साथ बजट के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि इस समावेशी बजट में सड़क नाली गली, पार्क, पुस्तकालय, स्ट्रीट लाइट, जिम, साइनेज बोर्ड, तिरंगा लाइट, प्रधानमंत्री आवास योजना, साफ सफ़ाई इत्यादि कार्यों को कराने का प्रावधान किया गया है। वार्ड 19 में जनता मैदान के पास पुस्तकालय, जिम, पार्क तथा सौंदरयीकरण करने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही हरेक वार्ड में जगह चिन्हित कर जन उपयोगी कार्य जैसे पुस्तकालय, पार्क आदि बनाने का निर्णय लिया गया।

सम्राट अशोक भवन बनाने तथा बेहतर साफ़ सफ़ाई कार्य के लिए कचरा प्रसंस्करण केंद्र बनाने का भी निर्णय लिया गया। ईओ ने आंतरिक राजस्व बढ़ाने पर बल दिया जिसके लिए लोगों से संपत्ति कर ससमय भुगतान करने की अपील की। वार्ड पार्षद अज़हर मिकरानी, मुकेश मेहता, अशोक राय ने राजस्व वृद्धि को ले कार्यालय का हर संभव सहयोग करने आश्वासन दिया। साथ ही नप ताजपुर में ट्रेड लाइसेंस विनियमन लागू करने का निर्णय लिया गया। विभिन्न वार्ड पार्षदों ने बैठक में बीईओ तथा अन्य पदाधिकारी के उपस्थित ना होने पर नाराज़गी व्यक्त की। सीडीपीओ से आंगनबाड़ी में व्यापक सुधार की मांग की गई।

विभिन्न वार्ड पार्षदों माधव कर्मशील, संजय दास, कृति प्रिया, सुबोध राय, नीला कुमारी, दिनेश साह, अजीत पासवोन आदि ने अपने क्षेत्र के मुद्दे को रखा। चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष चौधरी ने इसे विकास उन्मुखी बजट बताया तथा उप चेयरमैन प्रतिनिधि अनिकेत कुमार अंशु ने कहा कि इस साल के बजट से ताजपुर का रूप स्वरूप में व्यापक बदलाव आएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

24 मिनट ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

12 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

14 घंटे ago