समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर हॉस्पिटल चौक स्थित एसबीआई एटीएम पर अज्ञात उचक्के ने पैसा निकाल रहे एक ग्राहक को झांसे में लेकर एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 28 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ग्राहक ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर वार्ड 26 निवासी ललन दास नामक किसान बताए गए। इस मामले को लेकर उसने थाना में लिखित आवेदन दिया गया है।
पीड़ित ने बताया कि वे बीते शाम हॉस्पिटल चौक स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसा निकासी को गए थे। वहां पहले से मौजूद युवक अंदर आते हुए कहा कि आपका पीन कैंसिल नहीं हुआ है, उसे कैंसिल कीजिए। किसान उसके झांसे में आकर पीन कैंसिल करने लगा तो पीन कैंसिल नहीं हो रहा था। फिर संदिग्ध युवक ने एटीएम कर्मी बताते हुए किसान का कार्ड एटीएम से खींच लिया और पल भर में उसी बैंक का दूसरा एटीएम कार्ड पकड़ा दिया और मैसेज कैंसिल भी हो गया। थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम ने बताया कि शिकायत मिली है। छानबीन की जा रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…