Samastipur

समस्तीपुर: 500 रूपये के विवाद में बदमाशों ने खाद व्यवसायी को मारी गो’ली, रेफर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी :- मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यवसायी को बदमाशों द्वारा 500 रुपए के विवाद में गोली मार दी गई। गोली व्यवसायी के दाहिने जांघ में लगी है। घटना पटोरी थाना क्षेत्र के दक्षिणी धमौन गांव की है। जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। जख्मी की पहचान दक्षिणी धमौन गांव निवासी अविनाश कुमार राय के रूप में की गई है।

समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाजरत जख्मी अविनाश ने बताया कि वह गांव में ही खाद दुकान चलाता है। वह BPSC TRE-3 पास कर शिक्षक के रूप में बहाल होने वाला है। अगले सप्ताह उसकी समस्तीपुर में काउंसलिंग होनी है। अविनाश ने बताया कि गांव के ही मनोज राय ने एक महीने पहले उसे खाद की खरीदारी की थी, उनपर 500 रुपए बकाया था। मैं लगातार उनसे पैसा मांग रहा था। कई बार दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी।

रोज की तरह आज सुबह भी मॉर्निंग वॉक के लिए गांव में ही चौर की ओर निकला था, जहां पहले मनोज राय ने अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर मारपीट की। इसके बाद मनोज ने फायरिंग कर दी। वहीं गोली लगने के बाद हल्ला होने पर ग्रामीण मौके पर जुटे और अविनाश को पटोरी के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया है।

बाइट :

पटोरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बीके मेधावी ने बताया कि पैसे को लेकर गोलीबारी की सूचना मिली है। युवक को इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

13 मिनट ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

4 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

9 घंटे ago