Samastipur

समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में छात्र की मौ’त, परिजनों में मचा कोहराम 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक युवक की जिंदगी छीन ली। मृतक की पहचान बरहेता पंचायत के वार्ड संख्या-8 निवासी मन्नू मंडल के 24 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। घटना समस्तीपुर- दरभंगा मुख्य मार्ग पर जटमलपुर महादेव स्थान पुल के पास हुई।

घटना बुधवार की है, जब अभिषेक किसी निजी कार्य से बाइक से लौट रहे थे। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अभिषेक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे और उनके उज्जवल भविष्य की उम्मीदें थीं। इधर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जब शव गांव पहुंचा, तो पूरे बरहेता गांव में मातम छा गया।

कल्याणपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को सड़क हादसे में मौत की सूचना नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि यदि परिजनों द्वारा इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज करायी जाती है, तो यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

13 मिनट ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

8 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

14 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

15 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

15 घंटे ago