Samastipur

सिंघिया में सीओ व पुलिस टीम पर हमले में चार को किया गया नामजद, अंचलाधिकारी ने दर्ज करायी FIR

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सिंघिया :- नीरपुर भड़रिया पंचायत के गोलिया गांव में रविवार को सीओ व पुलिस पर हमला मामले में सीओ कुमारी सरिता रानी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें चार नामजद व करीब 60 अज्ञात को आरोपित किया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी सत्तन सदा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं शेष अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी है। दर्ज आवेदन में सीओ ने कहा है कि सोमवार को एसडीओ के आदेश पर जिला से आए पुलिस बल तथा स्थानीय प्रशाशन के साथ घटना स्थल पर गये थे।

वहीं सुदेश कुमार सिंह एंड कंपनी का जेसीबी लेकर गोलिया में अतिक्रमण हटाया जा रहा था। इसी दौरान गांव के सत्तन सदा, झोटी सदा, सुदामा सदा, मोनी सदा समेत 50-60 की संख्या में अज्ञात महिला और पुरुषों ने मेरी गाड़ी पर हमला कर दिया। इस दौरान जेसीबी को घेर के लाठी डंडे से लैश होकर ईट पत्थर बरसाने लगा। जिसमें दोनों ड्राइवर समेत कई पुलिस बल घायल हो गए। शक्ति बरतने के बाद आक्रमणकारी पीछे हटा। जिसके बाद में तथा सभी कर्मी बाहर निकल सके। थाना अध्यक्ष राजकिशोर राम ने बताया कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

3 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

12 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

15 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

16 घंटे ago