Samastipur

समस्तीपुर एसपी ने लैपटॉप की खरीदारी नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों का वेतन रोका

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए जिले के लगभग 50 पुलिसकर्मियों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया है। एसपी के इस कारवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। दरअसल कांड के जांच की गुणवत्ता सुनिश्चत करने और इसमें तेजी लाने के लिए अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारियों को खुद अपने पैसों से लैपटॉप व मोबाइल खरीदना था और बिल मुख्यालय में जमा करना था। जिसके बाद उन्हें मुख्यालय की तरफ से लैपटॉप और स्मार्ट फोन का पैसा मिलना था।

लैपटाप की खरीद के लिए अधिकतम 60 हजार और स्मार्ट फोन के लिए अधिकतम 20 हजार रुपये तक की राशि का भुगतान होना तय किया गया था। इसकी खरीदारी को लेकर मुख्यालय से अंतिम तिथि भी निर्धारित की गई थी। बावजूद इसके जिले में अब भी ऐसे कई पुलिसकर्मी हैं जिन्होंने अब तक लैपटॉप व मोबाइल की खरीदारी नहीं की है।

इसको लेकर एसपी अशोक मिश्रा ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुए अब तक लैपटॉप की खरीद नहीं करने वाले लगभग 50 पुलिस कर्मियों के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। मुख्यालय के निर्देशानुसार एसपी ने 55 वर्ष से कम आयु वाले सभी पुलिस इंस्पेक्टर, दारोगा व जमादार को लैपटॉप खरीदने का निर्देश दिया था। लेकिन कई पुलिसकर्मियों ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए निर्धारित अंतिम तिथि तक लैपटॉप की खरीदारी नहीं की, जिस कारण कांड का अनुसंधान प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए एसपी ने यह कार्रवाई की है।

पुलिस मुख्यालय से लैपटॉप व मोबाइल खरीदने का मिला था निर्देश :

तीन नए आपराधिक कानूनों के लागू होने के बाद डिजिटल साक्ष्यों की महत्ता बढ़ गई है। पुलिस जांच के साथ ही ट्रायल के दौरान भी आडियो-वीडियो साक्ष्य जरूरी हो गए हैं। इन सारी जरूरतों को देखते हुए ही पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर कांडों की जांच करने वाले 55 वर्ष से कम आयु वाले सभी पुलिस पदाधिकारियों को लैपटॉप और स्मार्टफोन खरीद करनी थी। खरीद के बाद संबंधित बिल विभाग में जमा करने पर खरीद की निर्धारित राशि उनके बैंक अकाउंट में भेजा जाना था। विभाग के द्वारा मोबाइल खरीद के लिए अधिकतम 20 हजार व लैपटॉप की खरीद के लिए अधिकतम 60 हजार रुपए की राशि दी जानी है।

बता दें कि सभी पुलिस कर्मियों ने अभी तक लैपटॉप व स्मार्टफोन नहीं खरीदा है और इससे कांड का अनुसंधान प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए एसपी ने यह कार्रवाई की है। इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी कृष्ण कुमार दिवाकर ने पुष्टि करते हुए बताया की अधिकांश पुलिस पदाधिकारियों ने लैपटॉप की खरीदारी कर ली है। लेकिन लगभग 50 ऐसे भी पुलिसकर्मी हैं जिन्होने अब तक लैपटॉप की खरीदारी नहीं की है। इस कारण उनका वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

16 सेकंड ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

41 मिनट ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

1 घंटा ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

10 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

12 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

12 घंटे ago