Samastipur

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा सिंघिया घाट में भव्य नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा सिंघिया घाट में भव्य नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर समस्तीपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक श्री रामचंद्र सेवा सदन के निर्देशक डॉ. मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। डॉ. सिंह ने इस शिविर के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि, स्वास्थ्य ही जीवन का सबसे बड़ा वरदान है और यही वह सम्पत्ति है, जो हमें हर कठिनाई से लड़ने की शक्ति देती है। जब भी कोई व्यक्ति बीमारी के कारण पीड़ित होता है, तो सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी वह बहुत संघर्ष करता है।

हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उसकी मदद करें और उसे वह इलाज मुहैया कराएं, जिसकी उसे जरूरत है। इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन मैं सिर्फ इलाज के उद्देश्य से नहीं, बल्कि समाज में एक संदेश देने के लिए कर रहा हूं। जीवन की सबसे बड़ी सफलता यही है कि हम दूसरों की मदद कर सकें। जब एक व्यक्ति स्वस्थ होता है, तो वह अपने परिवार और समाज के लिए अधिक योगदान दे सकता है।

मैं जानता हूं कि हर किसी के पास डॉक्टर के पास जाने के लिए पैसे नहीं होते या उन्हें सही इलाज का समय नहीं मिल पाता। इसलिए मैं यह चिकित्सा शिविर आयोजित करता हूं, ताकि किसी को भी बीमारी के कारण कोई परेशानी न हो। मैं सिर्फ एक चिकित्सक ही नहीं, बल्कि आपके साथी और मित्र के रूप में भी यहां खड़ा हूं और मेरी हर कोशिश यही है कि आप सभी एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकें।

मैं आपसे यह अपील करता हूं कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नियमित चेकअप कराएं और कभी भी यह न भूलें कि शरीर ही वह साधन है, जिसके माध्यम से हम अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। हमारे समाज का हर व्यक्ति स्वस्थ हो, यही मेरी सबसे बड़ी ख्वाहिश है। हम सब मिलकर इसे संभव बना सकते हैं। इस शिविर में मातृका अस्पताल की निर्देशिका स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा शिखा ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण परामर्श और उपचार प्रदान किया।

डॉ. शिखा ने महिलाओं के स्वास्थ्य पर बल देते हुए कहा कि उनके लिए सही देखभाल और समय पर इलाज बहुत आवश्यक है। इस चिकित्सा शिविर में हजारों मरीजों ने नि:शुल्क चिकित्सकीय सेवाएं प्राप्त कीं, जिनमें चिकित्सा परामर्श, दवाइयां और विभिन्न प्रकार की जांच सेवाएं शामिल थीं। शिविर में ग्रामीणों का उमड़ा हुजूम इस बात का गवाह है कि सेवाओं की आवश्यकता कितनी महत्वपूर्ण है।

इसके साथ ही, इस चिकित्सा शिविर में हजारों ग्रामीणों अपनी समस्याओं का समाधान पाया और स्वस्थ जीवन की दिशा में एक कदम और बढ़ाया। इस शिविर में प्रमुख पति दिलीप कुमार सिंह (पप्पू सिंह), मुखिया अरुण कुमार, समाजसेवी ऋषि कुमार , संजय कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, दिलीप कुमार सिंह, अवधेश कुमार वार्ड सदस्य, बालेश्वर पंडित, ओमप्रकाश, अभिषेक सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

32 मिनट ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

9 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

10 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

12 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

15 घंटे ago