Samastipur

समस्तीपुर के इस स्कूल में हेडमास्टर पर जानलेवा हमला, गाड़ी क्षतिग्रस्त; शिक्षकों ने सरकारी स्कूल को बंद कर पठन-पाठन रोका

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत झखरा पतैली स्थित एक स्कूल में सोमवार को हेडमास्टर पर एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसको लेकर पीड़ित एचएम ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं मंगलवार को सभी शिक्षकों ने विद्यालय में तालाबंदी कर बीआरसी पहुंच गये और विद्यालय का पठन-पाठन ठप कर दिया। सभी शिक्षक उक्त आरोपी युवक विजय कुमार झा पर कार्रवाई की मांग कर रहे है।

मामला उत्क्रमित मध्य विद्यालय झखरा पतैली की बताई गई हैं। उत्क्रमित मध्य विद्यालय झखरा पतैली के प्रधानाध्यापक पर गांव के ही युवक विजय कुमार झा द्वारा जानलेवा हमला किया गया है, साथ ही उनके चार पहिया वाहन कार को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। जिसको लेकर उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक बरुणा रसलपुर निवासी अविनाश कुमार रंजन ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।

आवेदन में उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रत्येक दिन की भांति सोमवार को अवकाश के बाद वह बाहर निकल रहे थे। निकलने के दौरान एक कुछ लोग ने उनकी गाड़ी पर पत्थर से हमला कर दिया एवं गाड़ी से खींचकर उतार लिया एवं जाति सूचक शब्द बोलकर गाली गलौज करने लगे। थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल पर पहुंचकर वह खुद जांच कर रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

9 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

9 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

12 घंटे ago