Samastipur

सड़क दुर्घटना में ग्रामीण चिकित्सक की इलाज के क्रम में हुई मौ’त, टॉयलेट करने के दौरान अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/पटोरी : समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चकसाहो बांध के निकट हुई सड़क दुर्घटना में घायल शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के उत्तरी धमौन निवासी बिंदेश्वर साह के पुत्र ग्रामीण चिकित्सक नरेश कुमार (40 वर्ष) चकसाहो गांव में ग्रामीण चिकित्सक के रूप में प्रैक्टिस करते थे।

मंगलवार की दोपहर में अपनी बाइक से कहीं इलाज करने जा रहे थे। इसी दौरान चकसाहो बांध के पास बाइक लगाकर पेशाब करने लगे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया। जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

अब शिक्षक सिखाएंगे छात्रों को सही खर्च, बचत और डिजिटल सुरक्षा के गुर

समस्तीपुर : डिजिटल युग में छात्रों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने की दिशा में…

5 घंटे ago

इधर भाजपा कर रही नए CM की तैयारी, उधर लोजपा से भी उठी चिराग पासवान की मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी…

6 घंटे ago

14 मार्च को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन; राज्य के 30वें गवर्नर बनेंगे

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को बिहार लोक भवन में राज्यपाल के रूप…

7 घंटे ago

‘क्या बिहार में नीतीश कुमार के जाते ही फिर मिलेगी शराब, मंत्री ने शराबबंदी पर कह दी बड़ी बात

बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। नीतीश कुमार सीएम…

8 घंटे ago

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

12 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

18 घंटे ago