समस्तीपुर/रोसड़ा :- शहर से सटे बटहा स्थित अनुमंडल के एकलौते सीबीएसई परीक्षा केन्द्र पर मंगलवार को छात्रों को प्रश्न पत्र हल करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। अभिवावकों का कहना था कि जिन परीक्षार्थियों का माध्यम हिन्दी था, उन्हें भी अंग्रेजी माध्यम का प्रश्नपत्र दे दिया। जिससे छात्रों को प्रश्न हल करने में काफी परेशानी हुई। छात्रों के परीक्षा केन्द्र से बाहर आते ही इसकी जानकारी अपने अभिभावक को दी। इसको लेकर अभिभावकों ने आपत्ति जतायी है।
इस बीच रोसड़ा पुलिस भी पहुंची। काफी मशक्कत के बाद अभिभावकों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। परीक्षा केन्द्र के केंद्राधीक्षक रामचन्द्र मंडल ने बताया कि प्रश्न पत्र का माध्यम उनके विद्यालय ही निर्धारित करते हैं। सीबीएसई से प्राप्त प्रश्न पत्र व उसके निर्देशिका के मुताबिक ही परीक्षार्थियों के बीच प्रश्न पत्र का वितरण किया गया था।
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…
समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…
समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…