Samastipur

BREAKING : रोसड़ा में देर रात गिट्टी लदे ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद, कारोबारी व चालक फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाना क्षेत्र के महुली से स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिट्टी लदे एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये बतायी जा रही है। इस दौरान ट्रक चालक समेत कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। बताया गया है कि देर रात झारखंड नंबर की गिट्टी लदी ट्रक पर शराब की खेप आने की सूचना पुलिस को मिली।

इसके बाद रोसड़ा थाने की पुलिस ने नाकेबंदी कर महुली चौर में अनलोडिंग के लिये लगे ट्रक को घेर उसकी जांच की तो उसमें शराब बरामद किया गया। हालांकि पुलिस की गाड़ी आते देख सभी कारोबारी वहां से फरार हो गये। इसको लेकर रोसड़ा पुलिस का बताना है कि भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है। अभी शराब की गिनती जारी है। गिनती के बाद सही आंकड़ों की जानकारी दी जाएगी। वहीं फरार हुए कारोबारी की तलाश की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

50 मिनट ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

9 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

10 घंटे ago