समस्तीपुर :- श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल ने विशेष तैयारी शुरू कर दी गई है। मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर सोमवार को होल्डिंग एरिया बनाया गया। वहीं मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में वाररूम भी बनाना गया है जो 24 घंटे एक्शन मोड में रहेगा। इसके साथ ही स्टेशन परिसर में जीआरपी व आरपीएफ बल को भी बढ़ाया गया है।
डीआरएम विनय श्रीवास्तव के निर्देश पर सोमवार को समूचे स्टेशन परिसर में चाक चौबंद व्यवस्था बनी रही। आरपीएफ और जीआरपी को समन्वय बनाकर भीड़ न जमा होने देने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावे ट्रेनों का प्लेटफॉर्म अचानक बदलने की एकदम सख्त मनाही की गई है। होल्डिंग एरिया बनाने का काम भी लगभग पूरा हो चुका है।
इसके अलावे मंडल के सभी स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं, जिसकी मानिटरिंग वॉर रूम से की जाएगी। प्रयागराज के संगम में शाही स्नान को लेकर श्रद्धालुओं के भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जयनगर रेलवे स्टेशन से आगामी 25 फरवरी तक कुंभ मेला स्पेशल दो ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
बताया गया है कि जयनगर रेलवे स्टेशन से दो ट्रेनों का अलग-अगल मार्गों से परिचालन होगा। एक ट्रेन को दोपहर व एक को शाम में रवाना किया जाएगा। पहली ट्रेन जयनगर से होते हुए मधुबनी, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा के रास्तें प्रयागराज जाएंगी। दूसरी ट्रेन जयनगर से मधुबनी, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलीपुत्रा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय होते हुए प्रयागराज जाएगी।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…