समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बी एलौथ स्थित चार नंबर इनार के पास पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी पर लदी 331 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद की है। वहीं शराब कारोबारी वाहन छोड़कर फरार हो गया. इस संबंध में पुलिस अवर निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बी एलौथ स्थित चार नंबर इनार के पास एक हरे रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी गुजरने वाली है।
उक्त गाड़ी में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बिक्री के लिए रखी हुई है। सूचना पाकर जब पुलिस निर्दिष्ट स्थान पर पहुंची तो वहां पर वास्तव में एक हरे रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी आकर रुकी। जब तक पुलिस उक्त वाहन तक पहुंचती, उसके पहले वहां से उक्त वाहन का चालक सह कारोबारी फरार हो चुके थे। वहीं उक्त वाहन से पुलिस ने विभिन्न ब्रांडों की 37 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की। 960 बोतलों में पैक शराब की कुल मात्रा 331.20 लीटर बताई गई है।
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…
समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…
समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…