Samastipur

समस्तीपुर पुलिस लाइन में भी बनाया जाएगा पालना घर, बच्चों के साथ ड्यूटी करने वाली महिला पुलिसकर्मी बेफिक्र होकर करेंगी काम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में आईसीडीएस, सामाजिक सुरक्षा, जिला कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण सहित विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक बुधवार को की गई। आईसीडीएस की समीक्षा के क्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि समाहरणालय में पालना घर की तर्ज पर पुलिस लाइन में भी पालना घर बनाने का निर्देश विभाग द्वारा प्राप्त है इसके लिए पुलिस लाइन में कोई बड़ा हाल या कमरा चिन्हित करने की आवश्यकता है। इस पर जिलाधिकारी द्वारा पुलिस उपाधीक्षक को अविलंब पालना घर हेतु स्थल चिन्हित कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा की समीक्षा के क्रम में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा आकाश द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं पेंशन के विषय में विस्तार से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। इस पर जिलाधिकारी द्वारा सभी लाभूको ससमय पेंशन एवं अन्य योजना का लाभ मिले यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। कल्याण की समीक्षा के क्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी को सावित्रीबाई फुले छात्रावास हेतु भूमि उपलब्धता तथा अन्य निर्माणाधीन छात्रावास एवं आवासीय विद्यालय का नियमित निरीक्षण करते हुए निरीक्षण प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया।

इसी प्रकार उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण को अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय हेतु 3 एकड़ भूमि चिन्हित करने हेतु अपर समाहर्ता से समन्वय स्थापित कर अविलंब प्रस्ताव विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया। बैठक में सिविल सर्जन समस्तीपुर, डीपीओ आईसीडीएस समस्तीपुर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला कल्याण अधिकारी प्रसून परिमल, उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण रजनीश कुमार राय सहित विभिन्न सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

8 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

10 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

21 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

21 घंटे ago