समस्तीपुर/पटोरी : समस्तीपुर में शव के दाह संस्कार कराने को लेकर दो गुटों के बीच हुए मारपीट में एक कि मौत हो गई। मामला जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के गंगा नदी स्थित सरारी घाट की है। जहां घाट पर शव जलाने को लेकर डोम राजा के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया, आनन फानन में जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के इनायतपुर धमौन के सन्तोष मलिक के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के भाई का बताना है कि शमशान घाट पर शव जलाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा उसके भाई की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई का बताना है कि उसके पूर्वज वर्षों से सरारी घाट पर शव जलाने का काम करता था।
लेकिन उनके ही बिरादरी के पत्थर घाट पर शव जलाने वाले लोग वहीं शव जलाने पहुंच गए। जिसका विरोध करने पर दीपक मलिक, राजा मलिक और रंजीत अपने सहयोगियों के साथ उसके भाई पर लाठी डंडों से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है। इस संबंध मेंं पटोरी डीएसपी बीके मेधावी का बताना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नदी घाट पर मारपीट हुई है। जिसमे एक व्यक्ति जख्मी हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिहार के बेगूसराय में जिले में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई…
आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के एक युवक की बेगूसराय स्थित अपने ससुराल में हत्या करने वाली…
बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…