Samastipur

लगभग पांच घंटे तक जाम से जुझता रहा समस्तीपुर शहर, रेंगते रहे वाहन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : शहर का ओवरब्रिज व गंडक पुल शुक्रवार को लगभग पांच घंटे तक भीषण जाम से जुझता रहा, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क पर दोपहर से शाम तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही, जिससे लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। जाम के कारण एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं को भी भारी परेशानी हुई।

ट्रैफिक पुलिस ने रास्ता खुलवाने की कोशिश की, लेकिन बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थित यातायात के कारण स्थिति बिगड़ती गई। कई लोग पैदल ही अपने गंतव्य की ओर बढ़े। स्थानीय प्रशासन ने बाद में यातायात नियंत्रित किया, लेकिन इस घटना ने शहर में यातायात प्रबंधन की कमजोरियों को उजागर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर मगरदही घाट पर एक ट्रक खराब हो जाने से दरभंगा-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण जाम लग गया। इसका असर शहर के अन्य रास्तों व गलियों पर भी पड़ा। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में ट्रैफिक की समस्या को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक थाना, डीएसपी, 112 सेवा और हाॅक्स टीम को तैनात किया गया है। इसके अलावा पुलिस गश्ती भी की जाती है। लेकिन, बावजूद इसके वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग जाता है। हालांकि, शाम के बाद ट्रैफिक कम होने के बाद शहर में यातायात व्यवस्था धीरे-धीरे सुधर रही थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

3 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

6 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

7 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

7 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

8 घंटे ago