समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 15 वर्ष के एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान वासुदेवपुर निवासी रमेश शर्मा के पुत्र आशू कुमार के रूप में हुई है। आशू ने इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दी थी। वह अपने दोस्त मनीष कुमार के साथ कल्याणपुर से लौट रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। घटना कल्याणपुर वासुदेवपुर सिक्स लेन के पास की है।
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा। रास्ते में ही आशू की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मनीष को डॉक्टरों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है। मनीष प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। इधर कल्याणपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। तब तक स्थानीय लोग घायलों को अस्पताल ले जा चुके थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…
समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…