Samastipur

NH-28 पर सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो लोगों की मौ’त, परिजनों में मचा कोह’राम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र की चांदचौर मध्य पंचायत के शंकर चौक एनएच 28 पर बुधवार को हुई बस की ठोकर से बाइक सवार अधेड़ किसान व एक महिला की मौत हो गयी. मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर वाजितपुर वार्ड 13 निवासी रामलखन सिंह के पुत्र रामनंदन सिंह (65) व चांदचौर मथुरापुर गांव निवासी अनिल चौधरी की पत्नी वीणा चौधरी (60) के रूप में की गयी है.

आक्रोशित लोगों ने सड़क पर लाश रखकर यातायात ठप कर दिया. इससे मुजफ्फरपुर-बरौनी नेशनल हाइवे पर दर्जनों छोटे-बड़े वाहन जाम में फंस गये. जाम करीब दो घंटे तक लगी रही. जानकारी मिलते ही उजियारपुर पुलिस व स्थानीय जनप्रतिनिधि के अलावा भाजपा नेता सुनील चौधरी, परमेश कुशवाहा, पूर्व उप मुखिया मुकेश कुमार, सीपीएम जिला सचिव रामाश्रय महतो, उपेन्द्र राय, दिनेश पासवान, सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा आदि ने परिजनों को समझाबुझा कर शांत कराया. इसके बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया.

जानकारी के अनुसार रामनन्दन सिंह अपनी बाइक से दलसिंहसराय में सब्जी बेचकर करीब 11 बजे दिन में घर लौट रहे थे. इसी दौरान शंकर चौक पर सड़क पार कर रहे थे. महिला वीणा चौधरी के सामने आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गयी. इसी बीच मुसरीघरारी की ओर से आ रही बस दोनों को कुचलते हुए भाग गई. इससे बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि महिला का अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई.

घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया. घटनास्थल पर चीख-पुकार मची हुई थी. इधर, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद भाग रही बस को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों मृतक के परिजनों को 20-20 हजार रुपए पारिवारिक लाभ का चेक दिया गया है. बस चालक पर केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

2 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

7 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

7 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

8 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

8 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

9 घंटे ago